Maruti Suzuki की गाड़ियों ने मार्केट में बनाई रखी बादशाहत, 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में इतनी कारें मारुति की… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. बीते साल भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले दस यात्री वाहन मॉडलों में से आठ सिर्फ मारुति सुजुकी के रहे हैं। मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है कि शीर्ष 10 की सूची में उसके आठ मॉडल शामिल हैं। बीते साल यानी 2021 में 10 सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से आठ मॉडल…वैगन आर, स्विफ्ट, बलेनो, आल्टो 800, डिजायर, विटारा ब्रेजा, ईको और एर्टिगा मारुति के ही उत्पाद हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Eight Maruti models मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों के आभारी हैं कि उन्होंने अपना सबसे पसंदीदा यात्री वाहन मारुति का चुना है। हम ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों और सेवाओं की पेशकश की कोशिश जारी रखेंगे।’’

इस सूची में 1.83 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ वैगन आर शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: स्विफ्ट, बलेनो और आल्टो 800 का स्थान रहा। सबसे ज्यादा बिकने वाले शीर्ष 10 वाहनों की कुल बिक्री में मारुति के आठ मॉडलों का हिस्सा 83 प्रतिशत का रहा। वहीं बीते साल कुल यात्री वाहन बिक्री में मारुति की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत रही।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!