क्रेटा की मुश्किल बढ़ाने आ रहीं Maruti-Toyota SUV, सामने आई लॉन्च डेट और फीचर्स

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में फिलहाल हुंडई क्रेटा  और किआ सेल्टोस सबसे ऊपर हैं। हालांकि जल्द ही इस सेगमेंट में कॉन्पिटिशन बढ़ने जा रहा है। मारुति सुजुकी, जीप, होंडा और टोयोटा जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में एंट्री करने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मारुति-टोयोटा की नई एसयूवी इस साल दिवाली के मौके पर बाजार में आ सकती है। खास बात है कि दोनों ही कंपनियों की एसयूवी को टोयोटा की DNGA मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा और इनकी मैन्युफैक्चरिंग टोयोटा के कर्नाटक स्थित प्लांट में होगी।

 



ई-सिम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स
मारुति की अपकमिंग एसयूवी को YFG कोड नेम मिला है, वहीं टोयोटा एसयूवी को D22 कोडनेम से जाना जाता है। दोनों ही गाड़ियां लंबाई में 4.2 मीटर की होंगी। इनमें कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिसमें e-Sim आधारित कनेक्टेड का टेक्नोलॉजी, वायरलेस फोन चार्जिंग, एक बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिक सनरूफ और एलईडी लाइटिंग शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

इंजन और पावर
ऐसी खबरें हैं कि अपकमिंग मारुति और टोयोटा मिडसाइज एसयूवी में सुजुकी का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो कि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह इंजन 104 बीएचपी और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह भी संभव है कि कंपनी स्विफ्ट स्पोर्ट्स का 1.4 लीटर बूस्टरजेट इंजन और 1.2 लीटर टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

दोनों ही गाड़ियों का डिजाइन और स्टाइल अलग-अलग होगा। हालांकि इनके बॉडी पैनल्स और कुछ कॉम्पोनेंट एक जैसे हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति सुजुकी अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी के साथ ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करना चाहती है। साथ ही कंपनी की योजना है कि अपने नए मॉडलों को कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स के साथ लाया जाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!