अगले महीने लॉन्च होगी नेक्सजू मोबिलिटी इलेक्ट्रिक साइकिल ‘बाजिंगा’, बुकिंग हुई शुरू, जानिए इसकी खासियत और कीमत…

मुंबई. पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी नेक्सजू मोबिलिटी अपने ई-बाइक रेंज का विस्तार करते हुए ‘बाजिंगा’ नाम की ई-बाइक लेकर आ रही है जिसकी कीमत 49,445 रुपये रखी गई है।



‘बाजिंगा’ का कार्गो संस्करण, जिसमें सामान रखने के लिए जगह होती है उसकी कीमत 51,525 रुपये होगी।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि बाजिंगा ब्रांड की बाइक अगले महीने बाजार में उतारी जाएगी। हालांकि इस इलेक्ट्रिक बाइसिकल को कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बुक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

error: Content is protected !!