OMG: Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर फिल्म Gadar 2 की कहानी हुई लीक…

बॉलीवुड डारेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) जैसे सितारे दिखाई देंगे। फिल्म गदर 2 में सनी देओल के साथ उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) भी नजर आएंगे, जो गदर में दिखाई दिए थे।

 



फिल्म गदर में सनी देओल अपनी पत्नी के लिए पाकिस्तान गए थे और बॉक्स ऑफिस हिल गया था। फिल्म गदर 2 में भी सनी देओल फिर से पाकिस्तान जाएंगे लेकिन इस बार वो दूसरी वजह के चलते सीमा पार करेंगे।

पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म गदर 2 की कहानी 1970 में हुई भारत-पाकिस्तान लड़ाई के आसपास घूमती दिखाई देगी। उत्कर्ष शर्मा फिल्म में एक सैनिक का किरदार निभाते दिखेंगे, जिनकी जान बचाने के लिए सनी देओल पाकिस्तान में घुसेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

‘गदर में दर्शकों को तारा और सकीना की लव स्टोरी दिखाई गई थी। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के आसपास घूमती इस फिल्म की कहानी में अनिल शर्मा ने खूबसूरत लव स्टोरी पिरोयी थी, जिसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था। गदर 2 में अनिल शर्मा 1971 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई पेश करेंगे। इसमें उत्कर्ष शर्मा भारतीय सैनिक का किरदार निभाएंगे। इस लड़ाई के दौरान तारा सिंह के बेटे की जान पर बन आएगी, जिसके बाद वो उसे बचाने के लिए पाकिस्तान का रुख करेगा।’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

फिल्म गदर 2 की कहानी से लगता है कि अनिल शर्मा पिता और बेटे के रिश्ते को बड़े पर्दे पर दिखाने के मूड में हैं। वो बाप-बेटे के रिश्ते के फिल्म अपने में दिखा चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वो एक बार फिर से यही फॉर्मूला आजमाने जा रहे हैं। आपके अनुसार अनिल शर्मा इस बार कामयाब होंगे या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!