शराबबंदी पर केंद्रीय मंत्री कुलस्ते बोले- शराब बंद होगी तो धंधा कैसे चलेगा, दामों पर कमी को लेकर कही ये बड़ी बात

जबलपुर : मध्यप्रदेश में नई शराब नीति को लेकर सियासत गरमा गई है। एक के बाद एक बीजेपी सरकार के मंत्री बयान दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष का भी अब तीखा बयान सामने आया है। जबलपुर में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शराब के दामों को लेकर कहा कि इसका उत्तर मेरे पास नहीं है।

 



 

ये तो पीने और पिलाने वालों से ही पूछना पड़ेगा। मुझे तो कीमत ही नहीं पता। शराब बंदी पर मामले पर कहा कि शराब बंद होगी तो धंधा कैसे चलेगा। इसलिए ठीक नियम बनना चाहिए। इस दौरान कुलस्ते ने पीएम मोदी को नेताओ के अपशब्द कहने पर कहा कि मानसिकता से ग्रसित लोग ही ऐसी बयानबाजी करते है। देश के प्रधानमंत्री सभी के प्रधानमंत्री होते है। ऐसे व्यक्ति के बारे में अपशब्द कहना अपराध है। ये पीएम का नहीं देश का अपमान है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नई शराब नीति को लेकर कांग्रेस के सवाल उठाने पर पलटवार किया। कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से शराब व्यवस्था की थी। घर-घर पहुंचाने और ऑनलाइन शराब की भी नीति बनाई थी। कांग्रेस शासित राज्यों में शराब को लेकर क्या हालात है सब जानते है। कांग्रेस सरकार ने पंजाब को उड़ता पंजाब बना दिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

नई शराब नीति को लेकर जारी बयानबाजी के बीच कांग्रेस विधायक रवि जोशी ने बयान दिया। कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, बिजली, राशन महंगा हम ऐसी सभी नीतियों के खिलाफ हैं। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक यह मुद्दा उठाएगी। आगे कहा कि सरकार उमा भारती से शराब नीति को लेकर बात करे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!