पाक तस्करों और BSF के जवानों में मुटभेड़ दौरान चली गोलियां, बरामद हुए करोड़ों की हेरोइन

गुरदासपुर. बी.एस.एफ. के सैक्टर गुरदासपुर के अधीन आती 89 बटालियन की बी.ओ.पी. चन्दु वडाला में आज सुबह घनी धुंध दौरान जवानों और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ दौरान गोलियां भी चलाई गईं।



इस दौरान जवानों ने 49 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बी.एस.एफ. का जवान गोली लगने के कारण गंभीर घायल भी हो गया। उसे अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्टेशन पारा में 45 छात्राओं को दी गई सायकिल, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव रहे मौजूद

इस संबंधी जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. प्रभाकर जोशी ने बताया कि आज सुबह सवा 5 बजे के करीब चन्दु वडाला पोस्ट के जवानों ने सरहद पर घनी धुंध दौरान हलचल देखी। इस दौरान पाक तस्करों और बी.एस.एफ. जवानों में फायरिंग भी हुई।

बी.एस.एफ. का जवान ज्ञान चंद सिर पर गोली लगने के कारण गंभीर घायल हो गया। इसके बाद तलाशी लेने पर जवानों ने सरहद से 49 किलो के करीब हेरोइन बरामद की। उन्होंने कहा कि घनी धुंध दौरान सर्च अभियान जारी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : देवगांव की सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!