Sapna Choudhary ने खोली पति Veer की पोल, बताया ‘सवा शेर’ के साथ कैसे होती है गुड मॉर्निंग…

सपना चौधरी हरियाणा का एक बड़ा नाम है। अब उनका नाम सिर्फ हरियाणा में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में लोग जानते हैं। वह अपने देसी अंदाज, हरियाणवी बोली, हरियाणवी गाने और मदमस्त ठुमको से अपना दीवाना बनाती रहती हैं. गाने नए हों या पुराने, सपना के फैंस उन्हें धमाल मचाने से नहीं कतराते. सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वीर के साथ वीडियो में सपना एक बार फिर देसी अंदाज में बात करती नजर आ रही हैं.

 



वीडियो में सपना सुबह-सुबह अपने पति वीर साहू के साथ खेत में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सपना वीर से पूछ रही हैं, क्या कर रहे हो ? जवाब में वीर कहते हैं, इट्स लर्निंग टाइम ऑफ सवा शेर… एक्सरसाइज दे रहा हूं. सपना कहती हैं किसकी सवा शेर की या आपकी एक्सरसाइज हो रही है, जवाब में वीर कहते हैं दोनों की.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

शादी के बाद सपना सोशल मीडिया पर अपने पति वीर साहू के साथ नजर आईं। करवा चौथ हो या जन्मदिन, उन्होंने पति के साथ तस्वीरें शेयर कर महफ़िल को लूट लिया। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति वीर साहू की गुड मॉर्निंग होती है।

इसके बाद वीर कहते हैं. ब्यूटिफुल मॉर्निंग, ये खेत , ये रेत और सब… जमीदार…. ‘सवा शेर’ वीर साहू के घोड़े का नाम है, जिसके साथ वह एक्सरसाइज कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- ‘ये खेत… ये रेट…ये नजारे और हम…’बता दें कि कुछ देर पहले सपना ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है ।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सपना के इस वीडियो पर कई लोग कॉमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं. लोग इमोजी के जरिए सपना और वीर की जोड़ी को प्यार दे रहे हैं ।

आपको बता दें कि सपना और वीर साहू, एक बेटे के माता-पिता हैं. दोनों का बेटा एक साल का हो गया है. हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था. उन्होंने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है ।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!