Sarkari Naukri: कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से यहां 4500 पदों पर होगी भर्ती, जानें विवरण

झारखण्ड सरकार द्वारा कर्मचारी चयन आयोग, JSSC के माध्यम से तकरीबन 4500 पदों पर भर्तियां की जाएंगीं। जिसके तहत कई विभागों में भर्तियों की घोषणा की जानी है, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, JSSC द्वारा लगातार एक के बाद एक भर्तियों का विज्ञापन जारी किया जा रहा है। अब तक आयोग ने 1305 पदों पर भर्ती घोषित कर दी है।



 

इसी आधार पर आयोग ने वर्ष 2022 के लिए अपना भर्ती परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है। जिसमें से 3 भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना निकाली जा चुकी है। वहीं 4 और भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन निकाला जाना बाकी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाएं फरवरी के पहले हफ्ते से शुरु हो जाएंगीं और संभवतः इसी महीने इनका रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं जेएसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जून माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट सितंबर महीने में जारी किया जाएगा।

बता दें कि राज्य में फ़िलहाल झारखंड सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा एवं झारखंड वैज्ञानिक सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जोकि क्रमशः 957, 285 और 63 पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं। इनमें कुछ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है जबकि कुछ के लिए अभी आवेदन लिए जाने बाकी हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का विज्ञापन आयोग द्वारा निकाला जाना शेष है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

इसके अलावा जेएसएससी द्वारा इंटरमीडिएट संयुक्त परीक्षा एवं तकनीकी विशिष्ट स्नातक संयुक्त परीक्षा के लिए फरवरी महीने में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं मार्च महीने में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट लेवल की प्रतियोगी परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

error: Content is protected !!