हार के गम में डूबी टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, इस गलती पर आईसीसी ने सुनाई सजा

 

 



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकेश राहुल की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया।

आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ ‘खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति के जुर्माने से संबंधित) के अनुसार प्रत्येक ओवर की देरी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’ राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

मैदानी अंपायर मराइस इरास्मस और बोंगानी जेले के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने रविवार को मैच के बाद यह आरोप लगाये थे। दक्षिण अफ्रीका ने को इस मैच को चार रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!