पति के लिए भाग्यशाली साबित होतीं हैं इन 4 राशि की लड़कियां, ससुराल में अपने नेचर से सबका जीत लेतीं हैं दिल…

वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। वहीं इन सभी राशियों को जल तत्व, अग्नि तत्व, पृथ्वी तत्व और वायु तत्व में विभाजित किया गया है। साथ ही इन 12 राशियों के ग्रह स्वामी अलग- अलग हैं। इसलिए इन 12 राशियों से जुड़े जातकों का स्वभाव और व्यक्तित्व भी अलग- अलग होता है।



आज हम आपको ऐसी 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्मी लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। खासकर ये अपने ससुराल वालों और पति के लिए लकी साबित होती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां लोगों की तरक्की होने लगती है। साथ ही ये अपने नेचर से ससुराल वालों का दिल जीत लेतीं हैं। जानिए ये कौन सी राशियों की लड़कियां हैं।

कर्क राशि – इस राशि की लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये खुशमिजाज स्वाभाव की होती हैं और अपनी बातों से दूसरों को बहुत प्रभावित करती हैं। इस राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं, जो इनको कूल बनाते हैं। ये लड़कियां अपने स्वभाव से ससुराल वालों का दिल जीत लेतीं हैं। ये लड़कियां दूसरों की बात का जल्दी बुरा नहीं मानती। ये हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

मकर राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि की लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। ये अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देतीं हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए शनि ग्रह इनको मेहनती और कर्मठ भी बनाते हैं। ये लड़कियां ससुराल में सभी सदस्यों का अपने नेचर से दिल जीत लेतीं हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

कन्या राशि – इस राशि की लड़कियां किसी भी बात को दिल में नहीं रखती हैं और अगर इन्हें कोई चीज बुरी लगती है तो उसे तुरंत कह देती हैं। ये बहुत केयरिंग स्वभाव की होती हैं और अपने घर-परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने की पूरी कोशिश करती हैं। कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस राशि की लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं और अपने पति का व्यापार चलाने में भी सहयोग करती हैं।

मीन राशि – इस राशि की लड़कियां काफी व्यवहारिक होती हैं। ये खुद को खुश रखने के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करती हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो इनको आध्यात्मिक भी बनाते हैं। साथ ही जिस किसी के साथ इनकी शादी होती है उसके जीवन में खुशहाली आ जाती है। मीन राशि की लड़कियां ससुराल में मान- सम्मान भी पाती हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

error: Content is protected !!