जांजगीर. नगरदा थाने की पुलिस ने 7 जुआरियों को पकड़ा, कोरबा और बलौदाबाजार जिले से भी पहुंचे थे जुआरी, सभी के जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई – खबर सीजी न्यूज

जांजगीर-चाम्पा. नगरदा थाने की पुलिस ने सेंदरी गांव के बूढ़ी दाई जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. यहां कोरबा और बलौदाबाजार जिले से भी जुआ खेलने जुआरी पहुंचे थे.

 



नगरदा थाने की टीआई सुनीता नाग बंजारे ने बताया कि मुखबिर से पता चला, सेंदरी गांव के बूढ़ी दाई जंगल में जुआ का फड़ लगा हुआ है. इस सूचना पर टीम बनाकर पुलिस ने दबिश दी और 7 जुआरियों से 7 हजार 1 सौ रुपये जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र के कोथारी गांव विष्णु प्रसाद लहरे, बलौदाबाजार जिले के सरसीवां के किशन लहरे, सेंदरी गांव के दया प्रसाद राठौर, मौहाडीह गांव के अशोक श्रीवास, गिरधारी राठौर समेत पोरथा गांव के भानुप्रताप चौहान और चाम्पा के धनाराम देवांगन के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!