पत्नी को पराए मर्द के साथ संबंध बनाते देखना चाहता था शख्स… अचानक खुली बीवी की नींद तो…

सिंगापुर. एक शख्स ने अपने एक सहकर्मी के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के रेप का प्लान बनाया। शख्स को अपनी पत्नी के साथ किसी और पुरुष को सेक्स करते हुए देखने की इच्छा थी। कोर्ट ने सहकर्मी को 3 साल जेल की सजा सुनाई है। एक शख्स का अपनी ही पत्नी के रेप में शामिल होने का मामला सामने आया है। इस शख्स को अपनी पत्नी के साथ पराए मर्द को संबंध बनाते देखने की फैंटेसी थी। इसके लिए शख्स अपने एक सहकर्मी को अपनी पत्नी के साथ सेक्स करने के लिए घर ले आया। इस बात की भनक तक शख्स की पत्नी को नहीं लगी कि उसका पति ही उसका रेप कराना चाहता है।

 



दंपति की शादी को 23 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन पति ने अपने इतने लंबे रिश्ते को एक रात में ही तार-तार कर दिया। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के रेप का प्लान बनाया। दो साल बाद जब मौका आया तो 48 वर्षीय पति ने अपने 45 वर्षीय साथी को अपने बेडरूम में बुलाया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

व्यक्ति ने पहले ही पत्नी की शराब में बेहोशी की दवा मिला दी थी। जब दोनों बेडरूम में आए तो शख्स की 44 वर्षीय पत्नी आंखों पर पट्टी बांधकर बेहोश लेटी थी। जैसे ही अनजान शख्स ने औरत का रेप करने की कोशिश की, उसे होश आ गया और वो आदमी भाग गया। इस मामले में गुरुवार को सिंगापुर के हाई कोर्ट ने सहकर्मी, जो अब 47 वर्ष का है, को महिला के पति के साथ एक साजिश और रेप के प्रयास के लिए दोषी ठहराया। उसे तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

मामले की सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट को बताया गया कि साल 2015 में दोनों शख्स सहकर्मी बने। शख्स अपनी सेक्स लाइफ से जुड़ी सभी बातें अपने सहकर्मी के साझ साझा करता था। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के साथ किसी दूसरे मर्द को सेक्स करते हुए देखने की इच्छा है। पति ने अपने सहकर्मी को अपनी पत्नी के साथ सेक्स को राजी कर लिया और 31 दिसंबर 2017 को उसे अपने घर पर बुलाया। पहले तो आरोपी खड़ा रहा, और पति ने बेहोश पत्नी से प्रेम किया। उसके बाद पति ने उसे अपनी पत्नी के पास जाने का संकेत दिया। इस दौरान महिला के बच्चे और नौकरानी घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

व्यक्ति ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। महिला को होश आने लगा और जब उसने महसूस किया कि एक अनजान आदमी उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है तो उसने आंखों पर लगी पट्टी हटाने की कोशिश की। यह देखकर वो आदमी भाग गया। बाद में पता चला कि व्यक्ति को इरेक्टाइल डिसफंक्शन था। किसी तरह महिला ने व्यक्ति को ढूंढ निकाला और अपने पति और उसके दोस्त से कंफेशन लेटर लिखवाया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!