Ms Excel का लोगों को ज्ञान देकर करोड़ों कमा रही है ये लड़की, खुद ही छोड़ दी थी नौकरी… जानिए… इनके बारे में…

बहुत से लोग पूरी लाइफ नौकरी करते रहते हैं। खुश फिर भी नहीं होते। नौकरी उनकी मजबूरी बन जाती है। कुछ आलसी वो खुद होते हैं। नया करने से डरते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कम टाइम नौकरी करते हैं और फिर उस काम को छोड़कर अपना काम शुरू करते हैं। ऐसा काम जिसको करने में उन्हें खुशी मिलती है, सुकून मिलता है। वो हिम्मत करके उस काम को करने लगते हैं। इसमें वो खूब तरक्की करते हैं और सबसे बड़ी बात की उम्र के साथ-साथ खुशी का लेवल बढ़ता जाता है। वो ताउम्र चेहरा फूला कर उदासी के साथ जीवन नहीं जीते। इसीलिए कहा जाता है कि कम खा लो, कम कमा लो, लेकिन जीने में कंजूसी ना करो। एक महिला की प्रेरणादायक कहानी हम आज आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। वो पहले नौकरी करती थीं। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू किया। वो लोगों को इंस्टा पर Microsoft Excel के बारे में बताती हैं। आज वो इससे ही करोड़ों रुपये कमा रही हैं।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

लाखों लोग करने लगे उनके काम को पसंद

इस महिला का नाम Kat Norton है। वो इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर छोटे-छोटे ट्यूटोरियल वीडियोज बनाती हैं। इन वीडियो में वो MS Excel से जुड़े टिप्स लोगों के साथ शेयर करती हैं। उनके यह वीडियो ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए बड़े ही सहायक होते हैं।

 

छोड़ दी थी इस काम के लिए अपनी नौकरी

कैट नोर्टन की उम्र महज 27 वर्ष है। वो पहले एक कंपनी में नौकरी करती थीं। जब उन्होंने यह वीडियो बनाने शुरू किए, तो देखने वालों ने उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स दिया। एक तरह से वो माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल की टीचर हैं। जो ऑनलाइन टिप्स अपने वीडियोज के माध्यम से दुनिया के साथ शेयर करती हैं। इस काम के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वो क्रिएटिव तरीके से वीडियो बनाकर पोस्ट करने लगी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

एक साल पहले किया था शुरू

उन्होंने अपना यह काम साल 2020 की नवंबर में शुरू किया था। वो माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल से जुड़े वीडियो फनी तरीके से लोगों को समझाती हैं। जिससे लोगों को उसका ज्ञान भी हो जाता है और उनका मनोरंजन भी हो जाता है। इसके साथ ही वो गूगल शीट्स से जुड़े ट्रिक्स भी शेयर करती हैं। अब वो फुल टाइम टीचर हैं और अपने अलग-अलग कोर्स सेल करती हैं। इससे उन्हें करोडों रुपये की कमाई होती है।

बॉयफ्रेंड भी करता है साथ काम

खबरों के मुताबिक, उनका साथ इस काम में उनका बॉयफ्रेंड भी देता है। उसने भी अपनी नौकरी छोड़ दी। वो दोनों हर महीने किसी नए शहर में जाकर वीडियोज बनाते हैं। उन्हें घूमना बहुत पसंद है। दोनों अलग-अलग शहरों को देखते हैं और घूमते-घूमते ही अपना बिजनेस भी करते जा रहे हैं।

इतने महीनों बाद होने लगी थी कमाई

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

बिजनेस शुरू करने के 6 महीने बाद ही उन्हें इससे कमाई होने लगी। उनके वीडियोज टिकटॉक पर वायरल होने लगे। तो देखा दोस्तों, कैट ने हिम्मत की। अगर आप भी कुछ ऑउट ऑफ द बॉक्स करना चाहते हैं तो कर जाएं।

error: Content is protected !!