Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के बीरभांठा गांव के पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बैठक में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल मौजूद थे.

 



जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत बीरभांठा में आगामी 28 एवं 29 मार्च को सद्भावना भवन में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई है. साथ ही कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु विभिन्न प्रभारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे. सभी ने प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!