PAK टीम का ये है सबसे सफल विकेटकीपर, चार भाइयों ने खेला है इंटरनेशनल क्रिकेट… जानिए…

पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल का जन्म लाहौर में हुआ था और इस खिलाड़ी का करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है. जहां वह पाकिस्तान के अबतक के सबसे सफल विकेटकीपर रहे हैं, वहीं मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोपों से भी कामरान अकमल को दो-चार होना पड़ा.



कामरान अकमल के खानदान का क्रिकेट से गहरा रिश्ता रहा है. कामरान के सगे भाइयों अदनान अकमल और उमर अकमल भी इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वहीं, पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम भी कामरान के कजिन हैं. बाबर अपने सफलतम करियर के पीछे इन तीनों भाइयों को भी क्रेडिट देते हैं.

कामरान अकमल ने पाकिस्तान के लिए  53 टेस्ट, 157 वनडे और  58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया. टेस्ट मैचों में कामरान ने 30.79 के एवरेज से 2648 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 12 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 26.09 की औसत से 3236 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और दस अर्धशतक निकले. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में 21 की एवरेज से 987 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल रहे.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

कामरान अकमल ने टेस्ट क्रिकेट में 206 (184 कैच और 22 स्टंप), ओडीआई में 188 (157 कैच और 31 स्टंप) और टी20 इंटरनेशनल में 60 शिकार (28 कैच और 32 स्टंप) किए.

2009-10 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर सिडनी में हुए दूसरे टेस्ट मैच में चार कैच टपकाए थे. उसके बाद उन पर मैच फिक्सिंग के संगीन आरोप लगे.कामरान ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.
हाल ही में कामरान अकमल एक बार फिर से खराब वजह से सुर्खियों में आए थे.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 से पहले पीसीबी ने कुछ खिलाड़ियों के श्रेणियों को बदल दिया था. इस दौरान कामरान अकमल को डायमंड से गोल्ड कैटेगरी में डिमोट कर दिया गया था. लेकिन ड्राफ्ट के दौरान पेशावर जाल्मी ने उन्हें गोल्ड कैटेगरी में नहीं रखकर सिल्वर कैटेगरी में चुना था.पीएसएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अकमल की बाद में फ्रेंचाइजी से सुलह हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!