आज ये भारतीय बल्लेबाज नहीं चला तो कॅरियर हो सकता है खत्म, फिर नहीं मिले मौका !

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच में खेल रही है। मैच के पहले दिन टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 223 रन ही बना पाई। मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के दम पर भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 210 रन पर ढेर कर 13 रन की बढ़त हासिल की। अब मैच के तीसरे दिन भारत के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होगी।



मैच के दूसरे दिन भारत ने 2 विकेट पर 57 रन बनाए थे। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के सामने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना करना बड़ी चुनौती होगी। टीम इंडिया के उप कप्तान पद से हटाए गए अजिंक्य रहाणे पर आज के मुकाबले में सबकी नजर रहेगी। लगातार रन बनाने को तरस रहे इस खिलाड़ी के लिए यह आखिरी सीरीज साबित हो सकती है। पहली पारी में भी रहाणे 9 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

आखिरी हो सकता है मौका
रहाणे लगातार पिछले कुछ पारियों से रन बनाने में नाकाम हो रहे हैं। आस्ट्रेलिया के दौरे पर 2020 में शतक बनाने के बाद से ही वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। खराब प्रदर्शन की वजह से ही उनको उप कप्तान के पद से हटाया गया था। पिछली 25 पारियों में उन्होंने 3 बार पचास का आंकड़ा पार किया है।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

बल्लेबाजी कोच ने दिया संकेत

पहली पारी में 9 रन पर आउट होने वाले रहाणे के लिए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर भी साफ संकेत दे चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर वह अगली पारी में रन बनाने में नाकाम रहते हैं तो फिर उनकी जगह जो प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का हकदार होगा उसको मौका दिए जाने पर विचार होगा।

error: Content is protected !!