एक बार फिर करवट लेगा मौसम, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

नई दिल्ली. देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलन वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।दिल्ली में कल से दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड के देहरादून में भी आज बादल छाए रह सकते हैं।यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।इसके अलावा, जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।यहां भी बादलों के छाए रहने का अनुमान है।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

मौसम विभाग की मानें तो जम्मू में आज भी बारिश जारी रहेगी।आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।जम्मू में बारिश अगले कई दिनों तक होगी।उधर, लेह में कड़ाके की ठंड अब भी जारी रहेगी।लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।आज बर्फबारी होने की उम्मीद है।

उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दिन में धूप खिलेगी।लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।वहीं, बिहार में आज बारिश का अनुमान जताया गया है।पटना में आज तेज बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, पटना का आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।यहां आज और कल बारिश होगी।

इसे भी पढ़े -  रोजाना 2 घंटे कम टीवी देखने से 43% तक घट सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

बिहार, बंगाल समेत इन राज्यों में आज बारिश
skymetweather के अनुसार आज बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है

error: Content is protected !!