PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी 11वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

नई दिल्ली: देशभर के किसानों को PM Kisan Samman Nidhi के तहत मिलने वाली 11वीं किस्त की राशि का इंतजार है. केंद्र सरकार हर साल पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के रूप में 6,000 रुपये की राशि जारी करता है. यह राशि किसानों के खाते में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में जारी की जाती है. एक किस्त जारी होने के बाद दूसरी किस्त चार महीने बाद जारी की जाती है.

 



गौरतलब है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 10वीं किस्त नए साल के मौके पर 1 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी. इस लिहाज से अब 11वीं किस्त चार महीने बाद अप्रैल में जारी हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

पीएम किसान योजना के निर्देशों के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है.

इन किसानों को नहीं मिलेगी 11वीं किस्त
केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी करने से पहले योजना में दो बड़े बदलाव किए हैं. अगर किसी भी किसान ने अपने पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी नहीं कराई, तो उसके खाते में 11वीं किस्त की राशि नहीं जारी की जाएगी. ई-केवाईसी कराने के लिए अंतिम तारीख 31 मार्च, 2022 तय की गई है. जो किसान 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, उनके खाते में 11वीं किस्त नहीं जारी की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इसके अलावा केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए मिलने वाली सुविधा में भी बड़ा बदलाव किया है. अब आपको अपनी किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा. इसके बाद ही आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!