23 साल छोटी लड़की बनी सबसे अमीर शख्स की नई गर्लफ्रेंड! तस्वीरें…

स्पेसएक्स और टेस्ला  के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. 50 वर्षीय मस्क को हाल ही में एक अजनबी लड़की के साथ देखा गया था. अब पता चला है कि वो लड़की कोई और नहीं बल्कि 27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नताशा बैसेट हैं.

 



रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क और नताशा बैसेट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. नताशा अरबपति एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड हैं. मस्क के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब हाल ही में उन्हें नताशा बैसेट के साथ अपने प्राइवेट जेट में यात्रा करते देखा गया.
फोर्ब्स के मुताबिक, मस्क इस वक्त दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. फिलहाल वे करीब 16,792 अरब रुपये के मालिक हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कौन हैं नताशा बैसेट?
सिडनी में पली-बढ़ी नताशा ने ड्रामा स्कूल न्यूयॉर्क (अमेरिका) से एक्टिंग सीखी है. जब वह 14 साल की थीं, तब से उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया था. वो एक दशक से अधिक समय से फिल्म जगत में काम कर रही हैं. 2017 में नताशा ने ब्रिटनी स्पीयर्स की बायोपिक “ब्रिटनी एवर आफ्टर” में अभिनय किया था. वो कई टीवी शो में भी दिखाई दीं.
Natasha Bassett जल्द ही दिवंगत सिंगर Elvis Presley की बायोपिक में दिखाई देने वाली हैं, जिसमें वह प्रेस्ली की पहली प्रेमिका डिक्सी लोके का रोल निभाएंगी. नताशा वर्तमान में लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

रिपोर्ट की माने तो Elon Musk और Natasha Bassett पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. मस्क अपनी तीसरी पत्नी Grimes से सितंबर 2021 में अलग हो गए थे. इसके बाद वो अब नताशा के साथ रिलेशनशिप में आ गए हैं. बता दें कि ग्रिम्स के साथ एलन मस्क का एक बेटा भी है, जो मई 2020 में पैदा हुआ था. मस्क तीन बार शादी कर चुके हैं. वो कुल छह बच्चों के पिता हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!