बारातियों से भरी एसयूवी की ट्रक से भीषण टक्कर.. हादसे में 4 की मौत, 7 घायल

ओडिसा: कालाहांडी जिले में बारातियों को लेकर जा रही एक एसयूवी के ट्रक से टकराने की वजह से उसमें सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस यह जानकारी दी।

 



उन्होंने बताया कि हादसा सोमवार देर रात तुरलाखामन के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-217 पर हुआ जो केसिंगा पुलिस थाने के अंतर्गत आता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

पुलिस ने बताया कि शादी समारोह के बाद बरातियों में शामिल 11 लोग बोलांगीर जिले के पिपलपाडर से सिसकेला स्थित अपने घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित घायल सात लोगों को केसिंगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल बच्चे को बुर्ला स्थित वीआईएमएसएआर स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!