सक्ती क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. नाबालिग लड़की खेत में काम करने आए मजदूरों के लिए डोड़की गांव की आंगनबाड़ी के पास खाना बना रही थी, तभी आरोपी मोतीचंद साहू आया और अश्लील हरकत करते हुए नाबालिग लड़की के हाथ को पकड़ लिया, पीड़िता ने आरोपी से हाथ छुड़ाकर अपने माता-पिता को इसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद माता-पिता के साथ सक्ती थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

पुलिस ने आरोपी मोतीचंद साहू के खिलाफ IPC की धारा 294, 506, 354, 354 क, 354 घ और पास्को एक्ट की धारा 12 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आपको बता दें, दुष्कर्म के आरोप में मोतीचंद साहू, 14 वर्ष का सजायाफ्ता भी है.

error: Content is protected !!