‘आश्रम’ के बाद फिर नेगेटिव किरदार में दिखेंगे बॉबी देओल, जानें कब और कहां रिलीज होगी ‘लव हॉस्टल’

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान के प्रोडक्‍शन रेड चिलीज के बैनर तले बनने वाली फ‍िल्‍म लव हॉस्‍टल (Love Hostel) का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। बॉबी देओल ‘आश्रम’ के बाद एक बार फिर इस फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे।
‘आश्रम’ में काशीपुर वाले बाबा निराला की भूमिका से निगेटिव किरदार में फेमस हुए बॉबी देओल को अब ग्रे शेड वाले रोल भाने लगे हैं। फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में भी बॉबी निगेटिव रोल में होंगे। लव हॉस्‍टल जानें कब और कहां रिलीज होगी।

 



बॉबी देओल के अलावा इस फ‍िल्‍म में दंगल गर्ल सान्‍या मल्‍होत्रा होंगे जिन्‍होंने हाल ही में विद्या बालन भी होंगी। वहीं विक्रांत मैसी भी फ‍िल्‍म में लीड रोल में होंगे।
फ‍िल्‍म की कहानी उत्‍तर भारत में केंद्रित होगी। फिल्म की स्टोरी पर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है,।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

लेकिन इतना तय है कि बॉबी का किरदार ग्रे ही होगा।
Netflix की बेवसीरीज क्‍लास ऑफ 83 और MX Player की बेवसीरीज आश्रम में बॉबी का जबरदस्त रोल था। दोनों ही फिल्में उनके गिरते करियर के लिए बहुत बड़ा सहारा बनी थीं।

बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर किया है। बॉबी ग्रे लुक तस्वीर में नजर आ रहे हैं। कुर्ते के ऊपर जैकेट और बढ़ी दाढ़ी और लंबे बालों में बॉबी देओल बिलकुल अलग ही नजर आ रहे हैं। बॉबी के पीछे महिंद्रा थार उनके दमदार लुक को और बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

फिल्म लव हॉस्टल 25 फरवरी को ZEE5 पर रिलीज़ हो रही है।
बता दें कि बॉबी जल्दी ही अब अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म अपने 2 में डैड धर्मेंद्र, भाई सनी देओल और भतीजे करण देओल के साथ नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!