पुष्पा’ के लिए अल्लू अर्जुन ने शहनाज गिल से कॉपी किया था ये सिग्नेचर स्टेप ! अब वायरल हो रहा पुराना वीडियो…

मुंबई. सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में शानदार एक्टिंग देखकर हर कोई उनका दीवान हो गया है। फिल्म में उनके द्वारा किया गया हैंड सिग्नेचर वाला स्टेप ने तो सोशल मीडिया में धमाल मचा रखा है, लेकिन आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का ये हैंड सिग्नेचर फिल्म रिलीज होने से पहले ही शहनाज गिल कर चुकी हैं।



सोशल मीडिया में शहनाज गिल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज उसी हैंड जेस्चर को करती हुई नजर आ रही हैं।इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज गिल बिग बॉस के घर पर खड़ी हुई हैं और उनके सामने कोई बैठा है।

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

उस शख्स के सामने शहनाज अपने ठोढ़ी के नीचे से हाथ ले जाती है। यह वीडियो करीब दो साल पुराना है। जब शहनाज गिल बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही थीं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मानना है कि शहनाज गिल के इसी स्टेप को अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा में कॉपी किया है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!