‘कोई..मिल गया’ की नन्ही टीना बन गई है साउथ की सुपरस्टार, लेटेस्ट फ़ोटो देखकर कहेंगे ‘वाउ’

नई दिल्ली. ‘कोई…मिल गया’ साल 2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म एलियन जादू पर बनी थी और फिल्म को बड़ों से लेकर बच्चों तक सबने खूब प्यार दिया था. Koi…Mil Gaya में टीना नाम की एक नन्ही लड़की थी, जिसके किरदार को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. यही टीना अब बड़ी हो गई है और साउथ सिनेमा की जानी मानी स्टार हैं. जी हां, यह टीना और कोई नहीं, बल्कि Hansika Motwani हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को हुआ. हंसिका ने सीरियल ‘शका लका बूम-बूम’ में चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी नजर आई थी. हंसिका ने महज 15 वर्ष की उम्र से ही तेलुगू फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था.

इसके बाद वो हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘आपका सुरूर’ में भी दिखाई दीं थीं, जिससे उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. हंसिका मोटवानी ने तेलुगू फिल्मों में डेब्यू ‘देसामुदुरू (2007)’ से किया था. वह लोकप्रिय तेलुगू फिल्म ‘कांतरी (2008)’ और ‘मस्का (2009)’ में काम कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

तमिल में भी हंसिका ने कई कामयाबी फिल्में दी हैं, जिसमें ‘एंग्यम कधाल (2011)’, ‘वेलायुधम (2011)’, ‘ओरू काल ओरू कनादी (2012)’, और ‘सिंघम 2 (2013)’ में भी नजर आ चुकी हैं. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके पांच प्रोजेक्ट लाइन में हैं, जो तमिल और तेलुगू में हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!