धर्मेंद्र के घर आते ही जींस उतार पहन लेती थीं सलवार सूट, जब ईशा देओल ने बताई पिता से जुड़ी ऐसी बातें

ईशा देओल अपने पापा धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी के बेहद करीब हैं। ईशा देओल कहती हैं कि आज वो जिस मुकाम पर भी हैं उसमें उनके पेरेंट्स की बहुत बड़ा योगदान है। तमाम इंटरव्यूज में ईशा अपने पिता धर्मेंद्र से जुड़ी कई बातें बता चुकी हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने। बकौल ईशा धर्मेंद्र पजेसिव और ऑर्थोडॉक्स हैं।



ईशा ये भी कह चुकी हैं कि पिता धर्मेंद्र के हिसाब से लड़कियों को सुरक्षित तरीके से दुनिया से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने यही महसूस किया होगा।
ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र को उनके डांस क्लासेस से भी दिक्कत थी। शुरुआत में वह इसके खिलाफ थे। बाद में वह मान गए थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया था कि जब उनके पापा धर्मेंद्र घर आते तो वो दोनों बहने तुरंत जींस टॉप उतारकर सलवार सूट पहन लेती थीं। बकौल ईशा धर्मेंद्र वेस्टर्न ड्रेस के लिए मना करते थे।
ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र उन्हें स्कूल में फुटबॉल खेलने के लिए भी मना करते थे। उनका कहना था कि मनोरंजन के लिए खेल सकती हो लेकिन इसमें करियर नहीं बनाना है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

समय बदला, माहौल बदला और धर्मेंद्र के ख्याल भी बदले। उन्होंने धीरे-धीरे बच्चों पर अपनी मर्जी थोपनी बंद करी और उन्हें वो करने दिया जो वो करना चाहते थे।
ईशा धर्मेंद्र को दुनिया का बेस्ट पिता बताती हैं। वो कहती हैं कि पापा जितने स्ट्रिक्ट थे उतने ही स्वीट भी। उन्होंने हमें वो सब करने दिया जो हमने करना चाहा।

error: Content is protected !!