CGPSC Recruitment 2022: प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 मार्च, 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 156 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित है. आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 300 रुपये आवेदन शुल्क और अन्य उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा. आवेदन शुल्क और वेतनमान की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन का लिंक 25 मार्च 2022 तक एक्टिव रहेगा. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.

error: Content is protected !!