कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है, मुम्बई के अस्पताल में भर्ती

जाने-माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को दिल की बीमारी के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है. सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है. अब उनकी तबीयत बेहतर बताई जा रही है.

 



सूत्रों ने बताया कि अब सुनील ग्रोवर की हालत ठीक है और सुधर रही है.  सर्जरी के लिए जाने से पहले सुनील ग्रोवर अपनी आगामी वेब सीरीज के लिए काम कर रहे थे. सुनील ग्रोवर को आखिरी बार Zee5 की वेब सीरीज स्नो फ्लावर में देखा गया था. मूवी में उनके साथ आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी और मुकुल चड्ढा थे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान के साथ मैं हूं ना (2004), आमिर खान के साथ गजिनी (2008), टाइगर श्रॉफ के साथ बागी (2016), विशाल भारद्वाज की पटाखा (2018) जैसी कई फिल्मों में भी विभिन्न तरह के किरदार निभाई.

भारत फिल्म में सलमान के साथ दिखे थे सुनील

बड़े पर्दे पर सुनील ग्रोवर सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ भारत फिल्म में दिखे थे. फिल्म में सुनील सलमान खान के दोस्त का किरदार निभाए थे. चर्चा है कि सुनील ग्रोवर शाहरुख खान की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म का हिस्सा होंगे. मूवी को एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

सुनील कई फिल्मों और शो में दिखाई दिए हैं, लेकिन उन्हें द कपिल शर्मा शो में Gutti की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है. हालांकि, कुछ विवाद के कारण सुनील ने शो छोड़ने का विकल्प चुना था. फिलहाल अभी सुनील की शो में वापसी की कोई योजना नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!