Death Anniversary: दुबई के 5 स्टार होटल में श्रीदेवी ने बिताई थी आखिरी रात, जानें मौत से पहले क्या हुआ था?

हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी। वे वहां एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। उनकी मौत के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी का निधन हार्ट अटैक से हुआ। लेकिन बाद में जब पोस्टमार्टम हुआ तब पता चला कि उनकी मौत डूबने से हुई थी।



श्रीदेवी की जब मौत हुई उस वक्त बोनी कपूर उनके साथ होटल में ही मौजूद थे। श्रीदेवी की मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ आई थीं। कभी कहा गया कि उनकी हत्या हुई है तो किसी ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। शादी के बाद बोनी कपूर अपनी बेटियों से साथ मुंबई लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी दुबई में रूक गई थीं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

दिन का ज्यादातर समय श्रीदेवी ने अपने होटल रूम में रिलैक्स करते हुए बिताया। बोनी कपूर ने उस दिन श्रीदेवी को फोन किया था और उनका हाल चाल जाना। हालांकि उन्होंने श्रीदेवी को फोन पर ये नहीं बताया कि वे दोबारा दुबई आने वाले हैं। अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए बोनी दोबारा दुबई गए, उस रात दोनों बाहर डिनर करने के लिए जाने वाले थे। इससे पहले दोनों ने बैठकर खूब बातें कीं।

इसके बाद बोनी फ्रेश होने चले गए। जब वे बाहर आए तो रोमांटिक डिनर के लिए तैयार होने के लिए श्रीदेवी नहाने चली गईं। बोनी रूम में बैठकर दक्षिण अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच का अपडेट देखने लगे। तब करीब आठ बज रहे होंगे। बोनी ने श्रीदेवी को लिविंग रूम से ही आवाजें दीं। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से अवाज नहीं आई तो उन्हें फिक्र होने लगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनने वाली सड़क का छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया भूमिपूजन, टेमर सरपंच चन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

अंदर से पानी का टैप खुला होने की आवाज आने के बाद बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा ठक-ठकाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो बोनी घबरा गए और उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर जो नजारा था उसे देखकर बोनी कपूर की दुनिया ही लुट गई। बाथटब पानी से पूरा भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमें पूरी डूबी हुईं थीं। अपने प्यार को इस तरह देखकर बाथटब में डूबे हुए देखकर बोनी कपूर ऐसे टूटे की आज तक जुड़ नहीं पाए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!