Sanjay Leela Bhansali Birthday: गंगूबाई काठियावाड़ी संजय लीला भंसाली की है 10वीं फिल्म, अब तक इन 9 फिल्मों से हासिल कर चुके हैं मील का पत्थर

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में से एक हैं। उनकी फिल्मों में भग्य सेट और अलग कहानी हमेशा से दर्शकों के दिलों को जीतती रहती है। संजय लीला भंसाली ने अब तक बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों दी हैं। उनका जन्म 24 फरवरी 1963 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। संजय लीला भंसाली का बचपन आर्थिक रूप से काफी मुश्किलों में गुजरा है।

 



संजय लीला भांसाली की मां कपड़े सिलने का काम करती थीं और घर चलाती थीं। मां की इस मेहनत और संघर्ष की वजह से भंसाली को अपनी मां से खास लगाव रहा है रिपोर्ट्स की मानें तो संजय ने अपनी मां को ट्रीब्यूट देने के लिए ही अपने नाम के बीच में उनका नाम ‘लीला’ नाम जोड़ा है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर की थी।

उनके साथ संजय लीला भंसाली ने परिंदा, 1942: ए लव स्टोरी और करीब जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने खुद के निर्देशन में फिल्में बनाने का फैसला किया। बतौर निर्देशन संजय लीला भंसाली ने साल 1996 में आई सलमान खान और मनीषा कोइराला की फिल्म खामोशी से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकती। उन्हें असली पहचान फिल्म हम दिल दे चुके सनम से मिली थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इसके बाद संजय लीला भंसाली अपने करियर में कुछ फिल्में ऐसी बनाई हैं जो मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत… भंसाली के करियर की यह वो फिल्में हैं जिनकी गूंज बॉलीवुड में अब भी सुनाई देती है, और शायद सालों साल सुनाई देती रहेगी। संजय लीला भंसाली कितने सफल निर्देशक हैं इस बात का अंदाजा उनके पुरस्कारों के लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

निर्देशक की अपनी झोली में नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर और बाफ्टा अवॉर्ड तक डाल चुके हैं। भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ को बेस्ट पॉपुलर श्रेणी में नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उनकी फिल्म ‘ब्लैक’ को बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनके अलावा ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!