Deepti Naval Birthday: कभी इस आरोप की वजह से डिप्रेशन में आ गई थीं दीप्ति नवल, डिटर्जेंट पाउडर बेचकर हुईं फेमस

70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस दीप्ती नवल 3 फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं।  उनका जन्म 3 फरवरी 1953 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। दीप्ति की पहचान हमेशा एक नान-ग्लैमरस, ऑर्ट फिल्मों की हीरोइन के रूप में ही रही है। दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी काफी हिट रही थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में कीं। आज दीप्ति के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

 



चश्मे बद्दूर’ की अभिनेत्री के तौर पर मिली लोकप्रियता

दीप्ति के पिता चाहते थे वह एक पेंटर बने लेकिन दीप्ति की रुचि थियेटर में थी। दीप्ति ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म जुनून से की थी। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया और इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। लेकिन आज भी उन्हें ‘चश्मे बद्दूर’ की अभिनेत्री के तौर पर बेहतर जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने सेल्स गर्ल का किरदार निभाया था जोकि डिटर्जेंट पाउडर बेचती थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

संजीदा अभिनय के लिए मशहूर
दीप्ति एक्टिंग का कोर्स किए बिना ही इंडस्ट्री में आई थीं और आज दीप्ति अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 80 के दशक में उन्होंने ‘प्यारी लड़की, नेक्स्ट-डोर गर्ल’ तरह के रोल निभाए थे। फिल्मों में उनके किरदारों को क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था। लेकिन एक वक्त उनकी जिंदगी में ऐसा भी आया जब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दीप्ति पर लगा सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
दीप्ति उस वक्त विवादों में घिर गईं जब उनपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा। एक दिन वो फिल्म चश्मे बद्दूर का इंटरव्यू दे रही थीं तभी सोसाइटी के लोग उनके घर आ धमके और ये सब बंद करने को कहा।अगले दिन दीप्ति ने अखबारों में खबर पढ़ी कि वो सेक्स रैकेट चलाती हैं। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि दीप्ति के घर अक्सर पार्टियां होती थीं और पत्रकारों को बुलाया जाता था। बाद में वह मीडिया के सामने आईं और सभी आरोपों को बकवास बताते हुए खारिज कर दिया। आखिरकार उन्होंने वह घर छोड़ दिया। उन्हें वहां रहते हुए 30 साल से ज्यादा का वक्त हो गया था। दीप्ति ने खुलासा करते हुए कहा था कि उस समय उन्हें काम मिलना तक बंद हो गया था। तब वब डिप्रेशन में आ गई थीं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

प्रकाश झा से की शादी
दीप्ति नवल ने साल 1985 में फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा से शादी की थी। साल 1991 में दीप्ति और प्रकाश झा ने बेटी दिशा को गोद लिया था। लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया। जल्द ही उनकी जिंदगी में प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे विनोद पंडित आए। देखते ही देखते दीप्ति नवल और विनोद पंडित की सगाई भी हो गई लेकिन कैंसर के कारण विनोद पंडित की मौत हो गई। फिलहाल दीप्ति अकेली हैं और कैंसर रोगियों के लिए एक चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाती हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!