स्मृति मंधाना से प्रिया पूनिया तक बेहद पॉपुलर हैं ये महिला क्रिकेटर्स, एक को ड्रेसिंग रूम में बुलाया जाता है ‘डॉन’

भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स तो बेहद पॉपुलर होते ही हैं वहीं इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेटर्स भी पॉपुलरिटी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वनडे व टेस्ट कप्तान मिताली राज, ओपनर स्मृति मंधाना से प्रिया पूनिया तक कई भारत की महिला खिलाड़ी हैं जो अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं एक खिलाड़ी को टीम के ड्रेसिंग रूम में उनके तेज तर्रार व्यक्तित्व के कारण डॉन कहा जाता है।



भारतीय महिला क्रिकेटर्स की बात करें तो स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा पॉपुलर महिला क्रिकेटर हैं। उनकी पॉपुलरिटी दिग्गज मिताली राज से भी ज्यादा है। वहीं युवा क्रिकेटर्स प्रिया पूनिया, हरलीन देओल समेत कई खिलाड़ी हैं जो चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के आधार पर आइए एक-एक करके नजर डालते हैं कौन क्रिकेटर कितनी पॉपुलर हैं।

स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना अपने खेल के अलावा अपनी सुंदरता को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 56 लाख यानी 5.6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अक्सर मैच के दौरान उनके क्लासिकल शॉट्स और उनके लुक्स की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

मिताली राज

महिला क्रिकेट में 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाली मिताली राज दुनिया की इकलौती खिलाड़ी हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इस तरह लगा लीजिए कि उनके ऊपर शाबाश मिट्ठू नाम से बायोपिक बनने जा रही है। जिसमें तापसी पन्नू उनका किरदार निभाएंगी। इंस्टाग्राम पर उनके भी 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हरलीन देओल

पिछले साल बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपकने के बाद हरलीन देओल सुर्खियों में आई थीं। इस एक कैच के बाद उनको काफी पॉपुलरिटी मिली थी और मिलती भी क्यों ना ऐसा कैच अक्सर पुरुष क्रिकेट में देखा जाता था लेकिन हरलीन ने महिला क्रिकेट में यह कर दिखाया था। इंस्टाग्राम पर उनके भी 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

प्रिया पूनिया

भारत के लिए 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाली प्रिया पूनिया ने पहले मैच में 75 रनों की पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। उनके जज्बे को एक बार खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सैल्यूट किया था। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इस तरह लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर काफी कम समय में ही उनके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

वेदा कृष्णमूर्ति

वेदा कृष्णमूर्ति पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर जरूर हैं लेकिन पॉपुलरिटी के मामले में वह भी किसी से कम नहीं हैं। कुछ वक्त पहले वह कपिल शर्मा के शो में भी गईं थी जहां उन्होंने बताया था कि उन्हें टीम के अंदर डॉन कहकर बुलाया जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके भी लाखों फॉलोअर्स हैं।

वहीं यह कुछ नाम थे इनके अलावा हरमनप्रीत कौर, जेमिमाह रोड्रिग्ज, सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी, ओपनर शेफाली वर्मा समेत कई अन्य महिला क्रिकेटर्स भी चर्चा में रहती हैं। युवा खिलाड़ी स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, सबिनेनी मेघना भी कुछ ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने उपलब्धियां छूना शुरू कर दिया है और जल्द भारतीय क्रिकेट में नए आयाम छुएंगी।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

error: Content is protected !!