Google की ये पॉप्युलर मैसेजिंग सर्विस मार्च से हो जाएगी बंद, यूजर्स आज ही स्टोर कर लें डेटा

नई दिल्ली. गूगल  की पॉप्युलर मैसेजिंग सर्विस Google hangout को 9 साल पहले 15 मई 2013 को लॉन्च किया गया था। लेकिन गूगल की तरफ से बंद किया जा रहा है। ऐसे में गूगल हैंगआउट के मौजूदा यूजर्स को गूगल की नई मैसेजिंग सर्विस गूगल चैट (Google Chat) पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। गूगल ने ऐलान किया है कि यह बदलाव 22 मार्च 2022 से शुरू हो जाएगा। दरअसल गूगल डिफाल्ट मैसेजिंग ऐप के तौर पर गूगल चैट का इस्तेमाल करना चाहता है।

 



आज ही स्टोर कर लें डेटा
The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक जब वेब और मोबाइल ऐप पर Gmail यूजर्स गूगल हैंगआउट पर विजिट करेंगे, तो उन्हें गूगल चैट पर भेज दिया जाएगा। कंपनी की मानें, तो कुछ खास मामलों को छोड़ दें, तो गूगल हैंगआउट यूजर्स का डेटा गायब नहीं होगा। ऐसे में यूजर्स को गूगल हैंगआउट डेटा को अलग से स्टोर नहीं करना होगा। लेकिन एक्सपर्ट की मानें, तो अगर कोई बेहद महत्वपूर्ण डेटा गूगल हैंगआउट पर मौजूद हैं, तो बेहतर होगा कि उसे अलग से स्टोर कर लिया जाए।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

जून 2020 में गूगल हैंगआउट बंद करने की हुई थी शुरुआत
गूगल की तरफ से गूगल हैंगआउट को बंद करने का प्रक्रिया की शुरुआत जून 2020 में शुरू कर दी गई थी। उस वक्त कंपनी की प्लानिंग मैसेजिंग सर्विस को जीमेल से इंटीग्रेट करना था। गूगल चैट को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। इस सर्विस को साल 2017 में Google Talk के नाम से लॉन्च किया गया था, जिसे बाद में बदलकर गूगल चैट कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर
Google का कहना है कि गूगल हैंगआउट से गूगल चैट में रिडायरेक्शन केवल Workspace यूजर्स के साथ-साथ पुराने G Suite बेसिक और बिजनेस यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। दूसरे शब्दों में, यह उन लोगों को प्रभावित कर रहा है जो किसी बिजनेस या आर्गेनाइजेशन के हिस्से के रूप में Google की सर्विस का उपयोग करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!