देश की सबसे अमीर महिला सांसद हैं हेमा मालिनी, जानिए कैसी है महिला सांसद की लाइफस्टाइल

हेमा मालिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सालों तक बॉलीवुड पर राज करने वालीं हेमा मालिनी अब राजनीति में काफी सक्रिय हो चुकी हैं. वह पहले राज्यसभा सांसद बनीं और फिर लोकसभा का चुनाव जीत संसद पहुंचीं.

 



हेमा मालिनी 2014 और 2019 में उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा का चुनाव जीत सांसद बनीं. मौजूदा लोकसभा में हेमा मालिनी सबसे अमीर महिला सांसद हैं.

हेमा मालिनी ने चुनाव आयोग जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास कुल करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें उनके पति धर्मेंद्र की संपत्ति भी शामिल है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

हेमा मालिनी के लाइफस्टाइल की बात करें तो वह खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योग और साधना करती हैं.

हेमा मालिनी की फिटनेस का एक राज ये भी है कि उन्होंने हमेशा अपने खान-पान और स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखा है. वह बहुत छोटी उम्र से ही क्लासिकल डांस भी करती आ रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

बात गाड़ियों की करें तो हेमा मालिनी के पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की गाडियां हैं. उन्हें गाड़ियों में एसयूवी कुछ खास पसंद नहीं है. हेमा मालिनी के पास करीब तीन करोड़ रुपये के गहने भी हैं.

error: Content is protected !!