Indian Wicketkeepers: ईशान किशन ने रिषभ पंत का रिकार्ड तोड़ते हुए T20I में बतौर भारतीय विकेटकीपर खेली सबसे बड़ी पारी

नई दिल्ली. ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे जिसके लिए वो जाने जाते हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। ईशान किशन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनकी इस पारी में ये बात साफ तौर पर नजर आई। उन्होंने पहले सिर्फ 30 गेंदों पर 6 चौके व 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यही नहीं इस मैच में खेली अपनी पारी के दम पर उन्होंने रिषभ पंत का रिकार्ड तोड़ दिया।



ईशान किशन ने तोड़ा रिषभ पंत का रिकार्ड
श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में ईशान किशन ने 56 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 89 रन की पारी खेली। ये उनके अब तक के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी साबित हुई। इसके अलावा इस पारी के दम पर उन्होंने रिषभ पंत का रिकार्ड भी तोड़ दिया। अब ईशान किशन भारतीय विकेटकीपर के तौर पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकार्ड पंत के नाम पर दर्ज था जिन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 65 रन की पारी खेली थी।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टाप 5 बल्लेबाज-

89 रन – ईशान किशन v SL, 2022
65* रन – रिषभ पंत v WI, 2019
57* रन – केएल राहुल v NZ, 2020
56 रन – MS Dhoni v ENG, 2017
56 रन – केएल राहुल v NZ, 2020

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

ईशान किशन ने तोड़ा राबिन उथप्पा का रिकार्ड
टी20 मैच में भारतीय विकेटकीपर के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का रिकार्ड राबिन उथप्पा के नाम पर दर्ज था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 9 बाउंड्री लगाए थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन ने कुल 13 बाउंड्रीज लगाए (10 चौका व 3 छक्के) और उनसे आगे निकल गए।

T20I की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर

13- ईशान किशन vs SL
09- राबिन उथप्पा vs ZIM
08- रिषभ पंत vs WI
08- रिषभ पंत vs WI

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!