IPL 2022, Mega Auction: ऑक्शन लिस्ट में छाए ‘यूपी-बिहार के लड़के’, बेस प्राइस 20 लाख से लेकर 2 करोड़

इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट आ गई है. इस बार करीब 590 खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना होगी, जिनपर कुल 10 टीमें बोली लगाएंगी. अगर प्रदेशों की क्रिकेट एसोसिएशन के हिसाब से देखें तो इस बार उत्तर प्रदेश और बिहार के कई खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है.



इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक है, जिसमें सुरेश रैना, कुलदीप यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. जबकि बिहार से भी करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. उत्तर प्रदेश और बिहार के इन्हीं खिलाड़ियों का नाम और उनका बेस प्राइस देखिए.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े क्रिकेटर

•    अनुज राज – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
•    अभिजीत साकेत – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
•    प्रत्युष सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
•    विपुल कृष्णा – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
•    लखन राजा – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
•    अनुनय सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ी (बेस प्राइस)

•    सुरेश रैना – 2 करोड़
•    भुवनेश्वर कुमार – 2 करोड़
•    कुलदीप यादव – 1 करोड़
•    प्रियम गर्ग – 20 लाख
•    शिवम मावी – 40 लाख
•    अंकित सिंह राजपूत – 20 लाख
•    कार्तिक त्यागी – 20 लाख
•    रिंकू सिंह – 20 लाख
•    यश दयाल – 20 लाख
•    वासु वत्स – 20 लाख
•    समीर रिज़्वी – 20 लाख
•    ध्रुव जुरेल – 20 लाख
•    आर्युन जुयाल – 20 लाख
•    अक्षदीप नाथ – 20 लाख
•    मोहसिन खान – 20 लाख
•    जीशान अंसारी – 20 लाख
•    सौरभ कुमार – 20 लाख
•    संदीप कुमार – 20 लाख
•    जसमेर धनखड़ – 20 लाख
•    अमित मिश्रा – 20 लाख
•    करण शर्मा – 20 लाख
•    मोहित जांगरा – 20 लाख
•    आकिब खान – 20 लाख
•    शिवम शर्मा – 20 लाख
•    पूर्णक त्यागी – 20 लाख
•    यशोवर्धन सिंह – 20 लाख

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

पूरी ऑक्शन लिस्ट क्लिक करके देखें
आपको बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश के लिए आईपीएल खास है, क्योंकि अब यूपी की भी अपनी एक टीम है. आईपीएल 2022 में पहली बार लखनऊ की टीम हिस्सा लेगी, संजीव गोयनका ग्रुप ने इस टीम को खरीदा है. लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है, जिसे 7090 करोड़ रुपये में खरीदा गया है.

आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. इसमें 300 से ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं. आईपीएल का मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जा सकता है. जबकि आईपीएल की शुरुआत मार्च के आखिर में हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!