IPL 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी में किसे खरीदा, देखिए पूरी टीम

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है, लेकिन इस मेगा नीलामी के बाद रोहित शर्मा एक नई टीम के साथ नई शुरुआत करेंगे। इस नीलामी से पहले मुंबई की टीम ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और आलराउंडर किरोन पोलार्ड थे। इन्हें रिटेन करके नीलामी में आई मुंबई की टीम हर कदम फूंक-फूंक कर रखती हुई नजर आई।



इस टीम ने अपने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को 15.25 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा। मुंबई ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 1.30 करोड़ में खरीदा तो वहीं डिबाल्ड ब्रेविस पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद मुंबई ने डेनियस शम्स पर 2.60 करोड़ जबकि टाइमल मिल्स को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। टिम डेविड पर मुंबई ने जमकर पैसा बहाया और उन्हें 8.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई ने इस नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को भी 30 लाख रुपये देकर खरीद लियामुंबई ने टीम में आलराउंडर के तौर पर संजय यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, रितिक शुकेन व अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा तो वहीं गेंदबाज के तौर पर जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, रिले मेरिडिथ, अरशद खान, जयदेव उनादकट, मयंक, मुरुगन अश्विन व बासिल थंपी को  अपने साथ जोड़ा।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

मुंबई की 25 सदस्यीय टीम-

बल्लेबाज– रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि

विकेटकीपर- ईशान किशन, आर्यन जुयाली

आलराउंडर- कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, रितिक शुकेन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन

गेंदबाज– जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, रिले मेरिडिथ, मोहम्मद अरशद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये),
जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये),
सूर्यकुमार यादव (8 करोड़ रुपये)
कीरन पोलार्ड (6 करोड़ रुपये)

इस नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

इशान किशन (2 करोड़) 15.25 करोड़
डिबाल्ड ब्रेविस (20 लाख) 3 करोड़
बेसल थंपी (30 लाख) 30 लाख
मुरुगन अश्विन (20 लाख) 1.60 करोड़
जयदेव उनादकट- (75 लाख)- 1.30 करोड़
मयंक मारकंडे- (50 लाख)- 65 लाख
तिलक वर्मा- (20 लाख)- 1.70 करोड़
संजय यादव- (20 लाख)- 50 लाख
डैनियल सैम्स- 2.60 करोड़
टायमल मिल्स- 1.5 करोड़
टिम डेविड- 8.25 करोड़
राइली मैरिडेथ- ( 1 करोड़)- 1 करोड़
अरसद खान- 20 लाख
अनमोलप्रीत सिंह- 20 लाख
रमनदीप सिंह- 20 लाख
रितिक शोकीन- 20 लाख
राहुल बुद्धी- 20 लाख
अर्जुन तेंदुलकर- (20 लाख)- 30 लाख
आर्यन जुयाल- 20 लाख
फाबियान एलन- 75 लाख

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!