IPL Auction 2022: संजू सैमसन की कप्तानी में IPL में उतरेगी ये नई टीम, देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन से पहले दो दिन का मेगा आक्शन किया गया। बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को नए सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 600 खिलाड़ियों को इस मेगा आक्शन में शामिल किया गया था जिसमें से 204 खिलाड़ियों में ही टीमों ने अपनी रूचि दिखाई। टूर्नामेंट को सबसे पहले अपने नाम करने वाली राजस्थान रायल्स ने एक बार फिर से युवा पर अपना दांव लगाया। टीम ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए 10 करोड़ की उंची बोली लगाई और उनको अपनी टीम का हिस्सा बनाया। आइपीएल के नए सीजन के लिए हुई नीलामी के पहले दिन राजस्थान की टीम ने कुल सात खिलाड़ियों की बोली लगाते हुए उनको अपनी टीम में शामिल किया। इसमें अनुभवी स्पिनर आर अश्विन और युजवेंद्र चहल का नाम अहम रहा। ये दोनों ही भारतीय टीम में खेल रहे स्पिनर हैं इनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी।



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

राजस्थान के रिटेन किए गए खिलाड़ी

संजू सैमसन (14 करोड़ रुपये),
जोस बटलर (10 करोड़ रुपये)
यशस्वी जायसवाल (4 करोड़ रुपये)

पहले दिन की नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

आर अश्विन (2 करोड़) 5 करोड़ – राजस्थान
ट्रेंट बोल्ट (2 करोड़) 8 करोड़ राजस्थान
शिमरोन हेटमायर (1.5 करोड). 8.50 राजस्थान
देवदत्त पडिक्कल (2 करोड़) 7.75 राजस्थान
प्रसिद्ध कृष्णा (1 करोड़) 10 करोड़ राजस्थान
युजवेंद्र चहल (2 करोड़) 6.60 करोड़ राजस्थान
रियान पराग (30 लाख) 3.80 करोड़ राजस्थान

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

दूसरे दिन की नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी 

केसी करियप्पा (20 लाख) 30 लाख राजस्थान
नवदीप सैनी (75 लाख) 2.6 करोड़ राजस्थान
ओबे कैन्बे 75 लाख राजस्थान
कुलदीप सेन 20 लाख राजस्थान
करुण नायर (50 लाख) 1.40 करोड़ राजस्थान
ध्रुव जुरैल 20 लाख राजस्थान
तेजस बरोका 20 लाख राजस्थान
कुलदीप यादव 20 लाख राजस्थान
शुभम गढ़वाल 20 लाख राजस्थान
वान डेर डुसेन 1 करोड राजस्थान
नाथन कुल्टन नाइल 2 करोड़ राजस्थान
डैरेल मिचल 75 लाख राजस्थान
जिमी नीशम 1.5 करोड़ राजस्थान

error: Content is protected !!