पहले ही दिन दफ्तर पहुचे 29 कर्मियों को नोटिस

भिलाई: छत्तीसगढ़ शासन ने गुरुवार से काम का समय बदल दिया है, इसके बाद भी भिलाई निगम के 29 कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाए। उन्हें निगम आयुक्त ने कारण बताओं नोटिस थमा दिया है।
टैक्स कलेक्शन काउंटर समय पर नहीं खुलने से करदाता इंतजार में थे। इसके लिए आयुक्त ने स्पैरो साफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड पर 10 हजार रुपये पेनाल्टी भी लगाया है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बुधवार को ही निर्धारित समय सुबह 10 उपस्थित होने का फरमान जारी किया था और बकायदा इसके लिए बैठक लेकर विभाग प्रमुख एवं समस्त कर्मचारियों को निर्धारित समय के संबंध में अवगत भी कराया था।



बावजूद पहले दिन उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे सहित 28 अन्य कर्मचारी आयुक्त के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कर्मचारियों को आयुक्त ने नोटिस थमाया है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर विभागों का निरीक्षण करना शुरू किया। उन्होंने स्टेनो कछ, राजस्व विभाग, संपत्तिकर विभाग, भवन संधारण, सचिवालय, लोक सेवा गारंटी काउंटर, टैक्स वसूली काउंटर, जन सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, स्टेशनरी विभाग, जनसंपर्क विभाग, डाटा सेंटर, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, भवन संधारण, स्वास्थ्य विभाग, अभियंता कछ, पेंशन शाखा, आधार कार्ड एवं जनगणना शाखा आदि विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इनमें से 29 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हे आयुक्त ने नोटिस थमाया है। इसी प्रकार से सभी जोन कार्यालय का भी निरीक्षण उपस्थिति को लेकर किया जा रहा है और रोजाना निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

नई व्यवस्था में सुबह 10 बजे काम पर उपस्थित हुए अधिकारी कर्मचारी

सरकार द्वारा कार्यालयीन कामकाज के संचालन को गुरुवार से नई व्यवस्था लागू की गई है। व्यवस्था के अधिकारी कर्मचारी गुरुवार को सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे। दुर्ग कलेक्ट्रेट में कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे सुबह 10 बजे अपने कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी अधइकारियों एवं कर्मचारियों को नए समय सारिणी का पालन करने के लिए कहा। इधर दुर्ग निगम कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय सुबह 10 बजे अपने विभाग में मौजूद रहे। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निज सहायक आयुक्त व स्थापना शाखा प्रभारी मनोहर साहू,शुभम गोइर, शौयब अली के अलावा अन्य ने निगम दफ्तर के विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के नए आदेश का पालन करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी 10 बजे अपने अपने विभाग में उपस्थित हो गए थे। सप्ताह के पांच दिन कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे खुलना निर्धारित किया गया है। नए नियम के अनुसार शनिवार को कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

error: Content is protected !!