स्कूलों में जारी है कोरोना का कोहराम, यहाँ 1 शिक्षक समेत 15 बच्चे संक्रमि, 24 ग्रामीण भी पॉजिटिव

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। राहत के बीच स्कूलों में तेजी से बच्चों के संक्रमित होने का मामला थम नहीं रहा है। कवर्धा के बाद अब राजनांदगांव जिले के एक स्कूल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है।डोंगरगढ़ क्षेत्र के रामाटोला स्कूल 1 शिक्षक समेत 15 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। वहीं बच्चों को इलाज के लिए क्वारंटाइन किया है। इधर धनगांव के 24 ग्रामीण भी संक्रमित पाए गए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

प्रदेश में आज 2454 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3836 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!