‘आधुनिक कृषि व्यवस्था की दिशा में अध्ययन’ PM मोदी ने किया 100 ‘किसान ड्रोन’ का उद्धाटन

नई दिल्ली: भारत की ड्रोन क्षेत्र में बढ़ती क्षमता अब किसानों के लिए भी मददगार साबित हो रही है। किसानों की मदद करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार (18 फरवरी) को भारत के कई शहरों और कस्बों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए ‘100 किसान ड्रोन’ हरी झंडी दिखाई।

 



इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह 21वीं सदी की आधुनिक कृषि सुविधाओं की दिशा में एक नया अध्याय है। मुझे विश्वास है कि यह शुरुआत न केवल ड्रोन सेक्टर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी बल्कि असीमित संभावनाओं के लिए भी आकाश खोल देगी।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पहले ड्रोन के नाम से लगता था कि यह सेना से जुड़ी कोई व्यवस्था है या दुश्मनों से मुकाबला करने के उपयोग में काम आने वाली चीजें हैं लेकिन अब यह 21वीं सदी की आधुनिक कृषी व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में ड्रोन स्टार्ट-अप की एक नई संस्कृति तैयार हो रही है। उनकी संख्या जल्द ही 200 से अधिक हो जाएगी, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

भारत में बढ़ती ड्रोन क्षमता को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि गरुड़ एयरोस्पेस ने अगले 2 सालों में 1 लाख मेड इन इंडिया ड्रोन बनाने का लक्ष्य रखा है। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस क्षेत्र के विकास में कोई बाधा न हो और इसके उत्थान को सुविधाजनक बनाने के लिए पहले ही कई सुधार और नीतिगत उपाय किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

उन्होंने कहा कि ‘किसान ड्रोन’ एक नई क्रांति की शुरुआत है। किसान आने वाले समय में अपनी उपज जैसे फलों, सब्जियों और फूलों को कम से कम समय में बाजारों तक पहुंचाने के लिए उच्च क्षमता वाले ड्रोन का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!