Ranji Trophy 2022: तमिलनाडु के जुड़वा भाइयों ने एक ही मैच में शतक जड़कर रचा इतिहास

नई दिल्ली. तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बीच चल रहे रणजी ट्राफी के मुकाबले में तमिलनाडु के बल्लेबाज बाबा अपराजित और बाबा इंद्रजीत ने इतिहास रच दिया है। दोनों फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलते हुए ऐसे पहले जुड़वा भाई बन गए हैं जिन्होंने एक ही मैच में एक ही टीम के लिए शतक लगाया हो। इस मैच में बाबा इंद्रजीत ने 127 रनों की पारी खेली जबकि उनके भाई बाबा अपराजित 144 रन बनाकर अब भी नाबाद हैं।



दोनों भाइयों की शानदार पारी की बदौलत तमिलनाडु मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और उसने खेल के दूसरे दिन लंच तक टीम ने 6 विकेट पर 417 रन बना लिए हैं। बाबा इंद्रजीत का यह 11वां, जबकि बाबा अपराजित का यह 10वां फर्स्ट क्लास मैच है। दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 205 रन जोड़े और तमिलनाडु की टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले भी दोनों ने एक ही मैच में शतक लगाया था लेकिन तब दोनों अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे थे। लेकिन ऐसा मौका पहली बार है जब एक ही टीम से खेलते हुए दोनों ने यह कारनामा किया है।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

अपराजित ने इंडिया रेड तो इंद्रजीत ने इंडिया ग्रीन की तरफ से खेलते हुए दिलीप ट्राफी में शतक लगाया था। दोनों भाइयों का खेलने का अंदाज एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। इंद्रजीत ने जहां 141गेंदों में 127 रन की पारी खेली तो वहीं अपराजित 247 गेंदों पर 144 रन बनाकर अब भी नाबाद हैं।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

इंद्रजीत ने कहा “एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना बचपन से ही पसंद है। हम हमेशा एक दूसरे को बैक करते हैं। जब पिछली बार हम दोनों ने शतक लगाए थे तो हम अलग-अलग टीम में थे लेकिन एक मैच में और तमिलनाडु के लिए ऐसा करना दोनों के लिए खास अनुभव है।” इस मौके पर बाबा अपराजित ने कहा कि वो तेजी से गेंद को हिट कर रहा था लेकिन मैं ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहता था। धीमा पिच देखते हुए पहले मेरी सोच उछाल को समझ कर बल्लेबाजी करने की थी।”

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!