स्कूल ने मुझे मार डाला.. टीचर पर ये गंभीर आरोप लगाकर 17वीं मंजिल से कूद गया 10वीं का छात्र, छात्र की मौत. पढ़िए

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने यहां अपने अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से कूदकर शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र ने अपने सुसाइड नोट में इसके लिये स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

 



 

पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्कूल ने मुझे मार डाला है।’’ पुलिस ने बताया कि छात्र के इस नोट को देखते हुये प्रधानाध्यापिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

पुलिस ने बताया कि लड़के की मां उसी स्कूल में पढ़ाती है। छात्रा ने बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे इमारत की 17वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!