Success Stories: फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले सितारे बॉलीवुड के 5 सितारों के संघर्ष की दास्तां, इनकी असफलताओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

बॉलीवुड के लगभग हर सितारे की जिंदगी हमें कुछ न कुछ सीखने के लिए प्रेरित करती है। बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनके संघर्ष की कहानी अगर सुनने बैठ जाएं तो शायद आंखों में आंसू आ जाए। क्योंकि हर आदमी की सफलता के पीछे उसकी असफलताएं और आलोचनाएं होती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी असफलताओं ने सफलता की इबारत लिखी।



अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन आज वह नाम है, जिनका बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी उनकी कामयाबी का पैमाना बहुत अधिक है। बॉलीवुड में 40 साल हो जाने के बावजूद अगर कोई अभिनेता अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता रखता है तो उसे शहंशाह ही कहेंगे। लेकिन अमिताभ के इस मुकाम पर पहुंचने और कामयाब होने की कहानी आसान नहीं है। शुरुआत में अमिताभ को भारी आवाज और ऊंचे कद की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। अब उनकी यही भारी आवाज कहानी की पृष्ठभूमि में भी इस्तेमाल की जाती है।

अमिताभ ने रेडियो कंपनी में भी नौकरी पाने की कई बार कोशिश की पर असफल रहे। संघर्ष के दिनों में वह समुद्र के किनारे बेंच पर सोते थे। बॉलीवुड के महानायक बनने से पहले 8 साल तक उन्होंने संघर्ष किया। अमिताभ के करियर की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद अमिताभ ने आनंद और जंजीर फिल्म में काम किया, जिसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों में होने लगी।

इसे भी पढ़े -  Heart Health : दिल की सेहत का असली राज, न लो-कार्ब, न लो-फैट… बल्कि ये है असली गेम-चेंजर! स्टडी में हुआ खुलासा

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 3 दशक हो चुके हैं। शाहरुख के करियर की शुरुआत टेलीविजन से हुई थी। उन्होंने फौजी, सर्कस जैसे सीरियल में काम किया है। शाहरुख के संघर्ष के पीछे भी लंबी कहानी है। शुरुआत के दिनों में वह स्टेशन पर सोते थे। एक बार शाहरुख ने अपने दोस्त से कहा था कि एक दिन मैं मुंबई शहर पर राज करूंगा। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया. शाहरुख के करियर की पहली फिल्म दीवाना थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित ने भी अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया है। उन्हें भी तमाम असफलताओं का मुंह देखना पड़ा। आलोचकों ने कई बार उनके लिए ये तक कह दिया था कि वह बॉलीवुड में सिर्फ अपने डांस के दम पर हैं। धक-धक गर्ल बनने से पहले 5 साल तक उन्होंने कड़ी मेहनत की। तब तेजाब फिल्म से उनको एक नई पहचान मिली।

इसे भी पढ़े -  CG News : अब सगाई के बाद भी लड़का-लड़की फोन पर नहीं कर पाएंगे बात! इन खास रस्मों में भी पाबन्दी, इस समाज ने बदल दिए शादी के नियम… जानिए और क्या बदला

अक्षय कुमार
फिल्मों में आने से पहले अक्षर कुमार ने भी बहुत संघर्ष किया है। अक्षय ने अभिनेता बनने से पहले बैंकॉक, सिंगापुर और भारत में कपड़े भी बेचे हैं। उन्होंने बैंकॉक में बतौर शेफ भी काम किया है। वहां से अक्षय कोलकाता चले गए और ट्रैवल एजेंसी में काम किया। फिल्मों में आने के लिए उनको 5 साल तक संघर्ष करना पड़ा। अक्षय के करियर की पहली फिल्म सौगंध थी, लेकिन उनको खिलाड़ी फिल्म से सफलता मिली।

मनोज वाजपेयी
मनोज वाजपेयी उन सितारों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। मनोज वायपेयी वह अभिनेता हैं, जो अपने किरदार से पहले उसे जीने की कोशिश करते हैं। सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने से पहले मनोज ने भी तमाम असफलताओं का मुंह देखा है। करियर के शुरुआती दिनों में मुंबई पहुंचने के बाद मनोज को काफी दिनों तक कोई काम नहीं मिला। एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे। मनोज ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में बैंडिट क्वीन से की थी। लेकिन सत्या फिल्म से मनोज को एक नई पहचान मिली।

इसे भी पढ़े -  Vivo का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

error: Content is protected !!