Suresh raina baby boy name : बड़ा यूनीक है सुरेश रैना के बेटे का नाम, आप भी अपने बेटे को दे सकते हैं ऐसे नाम

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के पिछले साल बेटे ने जन्‍म लिया था। रैना ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इससे पहले रैना और उनकी पत्‍नी प्रियंका के एक बेटी भी है। बेटे के जन्‍म की खबर के साथ रैनो ने फैंस को अपने बेटे का नाम भी बताया था। उन्‍होंने अपने बेटे को बड़ा प्‍यारा और यूनीक नाम दिया है। अक्‍सर पैरेंट्स अपने बच्‍चे के लिए नाम ढूंढने में काफी मशक्‍कत करते हैं। कोई वेबसाइट पर नाम ढूंढता है तो कोई बच्‍चों के नाम की किताबें छान मारता है। इसके बाद अपने बच्‍चे के लिए परफेक्‍ट नाम निकालता है। सुरेश रैना ने भी कुछ ऐसा ही किया है। इस आर्टिकल में हम आपको सुरेश रैना के बेटे के नाम के साथ-साथ उसका मतलब और बेबी बॉय के लिए ऐसे और कई नामों के बारे में बताएंगे। सुरेश रैना के नाम का मतलब सोशल मीडिया ने सुरेश रैना ने बताया कि उन्‍होंने अपने बेबी बॉय का नाम रियो रखा है। इसके साथ ही रैना ने बेटे और पत्‍नी के साथ फोटो भी शेयर की। रियो नाम का मतलब स्‍पैनिश या पुर्तगाी में नदी होता है। ब्राजील के एक शहर का नाम रियो होता है। रियो स्‍पैनिश नाम है। आपको भी रियो नाम पसंद है तो आप भी अपने बेटे के लिए इस तरह के स्‍पैनिश नाम चुन सकते हैं।



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

ज से लड़कों के नाम

जुआन : यह भी स्‍पैनिश नाम है जो मध्‍य युग के बाद से स्‍पेन में बहुत पॉपुलर हुआ था। आप अपने बेटे को जुआन नाम भी दे सकते हैं।

बच्‍चों का क्‍या नाम रखें

जोस : यह जोसेफ नाम का स्‍पैनिश नाम है। यह नाम हिब्रू से आया है और जोस नाम का मतलब होता है जोड़ना। अमेरिका में इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

लड़कों के नाम की लिस्‍ट

कैमिलो : अगर आपके बेटे का नाम ‘क’ अक्षर से निकला है और आप उसके लिए इंग्लिश नाम देख रहे हैं, तो आप उसे कैमिलो नाम दे सकते हैं। यह स्‍पैनिश नाम रोमन नाम कैमिलस पर आधारित है।

डेविड : अपने बेटे के लिए इंग्‍लिश नाम देख रहे हैं, तो डेविड नाम चुन सकते हैं। इंग्‍लिश नामों की लिस्‍ट में डेविड नाम जरूर आता है। डेविड नाम का मतलब होता है प्‍यारा, स्‍नेह से भरा और प्रिय। डेविड नाम का मूल हिब्रू है।

बेबी बॉय नेम्‍स इन हिंदी

निकोलस : आप अपनी बेटी या बेटे को निकोलस नाम दे सकते हैं। यह नाम ग्रीक मूल का है।

लुइस : आप अपने बेटे के लिए लुइस नाम भी चुन सकते हैं। लुइस नाम का मतलब होता है प्रसिद्धि की खोज करने वाला योद्धा।

ए से लड़कों के नाम

एब्रिल : लड़के और लड़कियों, दोनों के लिए एब्रिल नाम चुन सकते हैं। एब्रिल नाम का मतलब होता है खुला।

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

एनरिको : अगर आपके बेटे का नाम ‘ए’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे एनरिको नाम दे सकते हैं। एनरिको नाम का मतलब होता है जो घर पर राज करे।

error: Content is protected !!