12वीं की परीक्षा देने आई छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत बुलाया एंबुलेंस

भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। परीक्षा के दौरान ही छात्रा को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

 



मिली जानकारी के अनुसार, नाथनगर के रहने वाले मुकेश की बेटी रूपा कुमारी सुखराज हाई स्कूल की छात्रा हैं। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए जिले के उर्दू बालिका हाई स्कूल आई थी। इसी दौरान उन्हें प्रसव वेदना होने लगी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रूपा कुमारी का प्रसव का समय था। परीक्षा के दौरान उसे पीड़ा हुई। तुरंत ही एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है मां और बच्ची पूरी तरह से ठीक हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!