मौसम का प्रकोप जारी, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, राजधानी में छाया घना कोहरा, 6 डिग्री तक पहुंचा पारा

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।



सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृष्यता 100 मीटर, जबकि पालम वेधशाला में 50 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी ने ट्वीट किया, ”सुबह साढ़े आठ बजे के अवलोकन के अनुसार दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। पालम में दृष्यता 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर दर्ज की गई।”

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

इसे भी पढ़े -  UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप... देखिए टॉप 10 की सूची

मौसम कार्यालय ने दिनभर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 178 था।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इसे भी पढ़े -  Gold-Silver Prices: सोने-चांदी के दाम घटे! अमेरिका में चढ़ा पर भारत में सस्ता हो गया गोल्ड-सिल्वर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 19 साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन था। एक फरवरी 2003 को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

error: Content is protected !!