पापा की याद में बेटी का इमोशनल VIDEO VIRAL, एक्ट्रेस रविना टंडन हुई भावुक, कही यह बात…

नई दिल्ली. बच्ची का अपने पिता के प्रति प्यार और लगाव का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर भावुक हो जा रहा है। दरअसल, बेटी और पिता के बीच मजबूत रिश्ता इस इमोशनल वीडियो में नजर आ रहा है।

 



कहते हैं कि बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं। इस वीडियो ने आज साबित कर दिया है। 2 मिनट 14 सेकंड के इस वायरल वीडियो में जब बेटी की मां उससे पूछती है कि वह क्यों रो रही है? तो जवाब में बच्ची कहती है, ‘मुझे पापा की बहुत याद आती है।’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

वायरल वीडियो में छोटी बच्ची कहती है कि ‘पापा दिन भर बिना खाना खाए काम करते हैं। पापा सिर्फ सुबह खाना खाते हैं और दिन भर बस काम.. काम.. काम.’ बच्ची रोते हुए कहती है कि पापा हमारे लिए कितना करते हैं। समय पर खाना भी नहीं खाते हैं।

बच्ची के इस प्यार भरे वीडियो पर रवीना टंडन ने​ रिएक्ट किया है। वीडियो को लेकर रवीना ने लिखा कि ‘अरे, मेरा बाबा सो क्यूट, गॉड ब्लेस यू’

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर भी बहुत से यूजर्स ने इस वीडियो लाइक और शेयर किया है। इनमें एक यूजर IAS अधिकारी अवनीश शरण भी हैं। उन्होंने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- मुझे पापा की टेंशन होती है, क्या करूं। उनके इस ट्वीट को 1200 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि वीडियो को 4.5 हजार से ज्यादा व्यूज।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘वीडियो देखने के बाद शायद बेटियों के जन्म पर ढोल नगाड़े बजाने की परम्परा शुरू हो जाए। सौभाग्यशाली हैं, वो जिनके घर लक्ष्मी अवतरित होती हैं।’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

error: Content is protected !!