जब BCCI ने धन के अभाव में लता मंगेशकर से मांगी थी मदद, 1983 की विश्व विजेता टीम के लिए दीदी ने ऐसे जुटाई थी प्राइज मनी

स्वर कोकिला, इंडियन नाइटेंगेल, दीदी एक नहीं अनेक नामों से मशहूर प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने 92 वर्ष की उम्र में 6 फरवरी 2022 को अंतिम सांस ली। लंबे समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता दीदी ने रविवार को दुनिया को अलविदा कहे दिया। दुनियाभर से उनके लिए शोक संदेश आ रहे हैं और उनको याद किया जा रहा है।

 



ऐसी ही उनकी एक सुनहरी याद क्रिकेट को लेकर भी है। दरअसल लता मंगेशकर हमेशा ही क्रिकेट से काफी जुड़ी रहती थीं। 1983 वर्ल्ड कप में भी जब कपिल देव की टीम विश्व चैंपियन बनकर स्वदेश लौटी थी उस वक्त भी उन्होंने ही भारतीय टीम के लिए प्राइज मनी जुटाई थी। आपको बता दें उस वक्त बीसीसीआई के पास इतना धन नहीं था कि खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जा सके।

 

बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष एनकेपी साल्वे खिलाड़ियों को पुरस्कार देना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने लता मंगेशकर से मदद मांगी। वर्ल्ड चैंपियन बनने पर टीम के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में लता मंगेशकर ने कॉन्सर्ट किया। यह कॉन्सर्ट काफी हिट रहा और इससे 20 लाख रुपए की कमाई हुई। बाद में उस पैसे से ही भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए की प्राइज मनी दी गई।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

क्रिकेट था दीदी का दूसरा प्यार

लता मंगेशकर द्वारा बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू के मुताबित 1983 वर्ल्ड कप को देखने के लिए वह खुद स्टेडियम में गई थीं। उन्होंने बताया था कि, ‘तनाव से भरा माहौल था लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ने लगा मुझे भारत की जीत पर पूरा भरोसा हो गया था। मुकाबले से पहले पूरी टीम से मैं मिली थी। सभी खिलाड़ियों ने कहा था कि हम मैच जीतेंगे।’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व एक मिनट का मौन रखते हुए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि भी दी। इससे पहले पिच रिपोर्ट के दौरान सुनील गावस्कर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

गौरतलब है कि उन दिनों दीदी लंदन में छुट्टियां बिता रही थीं। उसी दौरान उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप फाइनल लॉर्ड्स के स्टेडियम में जाकर देखा था। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को उन्होंने फाइनल से पहले और विश्व चैंपियन बनने के बाद खाने पर भी आमंत्रित किया था। उन्हें क्रिकेट और क्रिकेटर्स से गहरा लगाव था।

लता मंगेशकर पूरी दुनिया में अपने संगीत के लिए मशहूर थीं। उनकी आवाज इतनी मधुर थी कि उन्होंने रिसर्चर्स को अपना गला दान कर दिया था। उन्होंने फिल्मी दुनिया में 5000 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता मंगेशकर ने एक हजार से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 36 क्षेत्रीय फिल्मों में गाना गाया है। रविवार सुबह 8.12 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!