कोरोना काल में स्कूल बंद हुआ तो शिक्षक बन गए ठग, 13 महीने में 600 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्रेडिट कार्ड और लोन के नाम ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक स्कूल के तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद तीनों ने ठगी का कारोबार शुरू कर दिया था। इस दौरान 13 महीने में 600 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया।



दरअसल साइबर सेल को शिकायत मिली थी कि लोन और क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने जब जांच शुरू की। ट्रांजैक्शन्स डिटेल के आधार पर खोजबीन की गई तो ठगी करने वालों का पता लगा। जो एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे पुलिस ने जाल बिछाया और यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार और नितिन कुमार शामिल हैं। संदीप स्कूल का प्रबंधक हुआ करता था। जबकि धर्मेंद्र और नितिन स्कूल में प्रिंसिपल और अध्यापक की भूमिका में थे।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी
पुलिस ने बताया कि कोरोना के दौरान स्कूल बंद हो जाने पर इन्होंने लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का काम शुरू कर दिया था। यह सभी आरोपियों को फोटोशॉप ऐप के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड तैयार करते थे। इस फर्जी आधार कार्ड के आधार पर मोबाइल सिम कार्ड हासिल करते थे। बैंकों में खाते खोले जाते थे और लोगों को क्रेडिट कार्ड और लोन दिलाने के नाम पर फंसा कर ठगी की जाती थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!