नए अवतार और फीचर्स के साथ मार्केट में फिर से दिखेगी आपकी पसंदीदा कार Maruti WagonR, लॉन्च से पहले लीक हुई ये जानकारी!

नई दिल्ली: Maruti WagonR 2022 देश की टॉप कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने Maruti Suzuki Baleno का नया अवतार पेश किया है। वहीं, अब खबर यह भी आ रही है कि कंपनी Baleno का इलेक्ट्रिक संस्करण भी पेश कर सकती है। साथ ही बाजार में चर्चा इस बात की भी है कि Maruti Suzuki WagonR का भी नया मॉडल पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि WagonR का नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा पॉवरफुल और स्टाइलिश होगी।



 

Maruti WagonR 2022 सामने आई जानकारी के मुताबिक नई Maruti WagonR facelift में दो नए इंजन होंगे। नई वैगनआर में 1.0 लीटर K10B इंजन की जगह नया K10C DualJet इंजन हो सकता है। हाल में कंपनी ने अपनी नई Celerio में यही इंजन दिया है। जबकि 1.2 लीटर के इंजन ऑप्शन वाली वैगनआर के नए वर्जन में 1.2 लीटर का DualJet इंजन हो सकता है, ये 90 hp की पॉवर जेनरेट करेगा। ये मौजूदा वैगनआर से 7 hp ज्यादा पॉवर है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

 

Maruti WagonR facelift में आपको पहले से ज्यादा माइलेज भी मिल सकता है। अभी Maruti WagonR 21.79 किमी और 20.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि नई Maruti WagonR facelift में 25.19 किमी प्रति लीटर तक माइलेज मिलने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

 

नई Maruti WagonR facelift में 7.0 इंच की टचस्क्रीन स्मार्टप्ले मिल सकता है। इतना ही नहीं इसमें डुअल एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, रीयर पार्किंग सेंसर जैसे 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स भी होने की उम्मीद है। मौजूदा वक्त में Maruti WagonR की कीमत 5.18 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि नई Maruti WagonR facelift की कीमत इसके अगले महीने संभावित लॉन्च पर ही सामने आएगी।

error: Content is protected !!